- कमेटी पदाधिकारियों से शोभायात्रा के दौरान की सहयोग की अपील
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: श्रीरामलीला महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम शिवप्रकाश यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ में बैठक की। अधिकारियों ने आगामी 19 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान क्रमानुसार कार्यक्रम के बारे में जानकारी की। बताया गया कि 19 सितंबर को शिव बारात निकाली जाएगी।
इसके साथ ही, गौशाला भवन में श्रीरामलीला का मंचन प्रारंभ हो जाएगा। 20 सितंबर को काल का जुलूस निकाला जाएगा। जबकि 26 सितंबर को श्रीराम बारात का आयोजन होगा। पांच अक्टूबर को विजयदशमी पर्व पर रावण दहन होगा। अधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान रूट का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस भी तैनात रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। वहीं, कमेटी के सह सचिव मोहनलाल आर्य को कार्यक्रम के लिए वालंटियर बनाए गए है।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह एडवोकेट, डायरेक्टर रामकुमार गुप्ता, सह सचिव मोहनलाल आर्य, शगुन मित्तल एड., राकेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

