जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: 12 सितंबर को मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग द्वारा मुरादाबाद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी कुश्ती एकेडमी की चार बालिकाओं ने भाग लिया तथा जिला बिजनौर की तरफ से खेलते हुए तीन गोल्ड मेडल तथा एक सिल्वर मेडल जीता।
एनआईएस कुश्ती प्रशिक्षक धर्म देव सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रिवानी पुत्री मंगू सिंह ग्राम अभीपुरा ने गोल्ड मेडल जीता। 53 भारवर्ग में शगुन पुत्री नन्हे सिंह ग्राम कुल्चाना ने सिल्वर मेडल जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्ञा पुत्री हेमराज सिंह ग्राम गड़ाना ने गोल्ड मेडल जीता।

