Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

…और मिल गई लापता सिमरन

  • पति की शराबखोरी से थी परेशान, चली गई थी सहेली के घर बिजनौर
  • अंबाला से मेरठ आने के बजाय बिजनौर गई थी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गत 10 सितंबर से जिस सिमरन ने अपने पति की नींद उड़ा रखी थी वो अंबाला से मेरठ आई ही नहीं बल्कि पति की हरकतों से नाराज होकर अपने दो बच्चों को लेकर सहेली से मिलने बिजनौर चली गई थी। जीआरपी मेरठ ने सर्विलांस के सहारे सिमरन की लोकेशन निकाली और बिजनौर से बरामद कर लिया। बाद में उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पति चार लोगों के गायब होने की बात कर रहा था। जबकि सिमरन के साथ उसकी बहन नहीं थी।

गत 10 सितंबर से लापता सिमरन की तलाश में पति शिवा ने स्टेशनों की खाक छान ली थी। उसे सिर्फ निराशा ही हाथ लगी थी। परेशान होकर उसने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जीआरपी एसएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सर्विलांस के जरिये पता चला कि सिमरन की लोकेशन बिजनौर के एक गांव में मिल रही है।

जीआरपी ने बिजनौर पुलिस से संपर्क किया और सिमरन को बरामद कर लिया। सिमरन ने पूछताछ में बताया कि उसका पति शिवा शराब पीता है और घर को घर नहीं समझता है। इस कारण उससे नाराज होकर अंबाला से मेरठ आने की बात की थी, लेकिन बिजनौर अपनी सहेली के पास चली गई थी।

पुलिस ने सिमरन से पूछा कि क्या उसे पति के साथ जाना है तो उसने खुशी खुशी कहा कि अब उसका गुस्सा पति से दूर हो गया है और उसके साथ ही जाएगी। बाद में पुलिस ने सिमरन को पति को सौंप दिया। उसके दोनों बच्चे भी पिता को देखकर खुश हुए और लिपट कर प्यार करने लगे।

ये था मामला

54 बीआई लाइन निवासी शिवा पुत्र राजेश ने बताया था कि गत 10 सितंबर को उसकी पत्नी 28 वर्षीया सिमरन अपनी बहन 25 वर्षीया ज्योति और दो बेटियों पीहू और परी को लेकर अंबाला से इंटर सिटी से मेरठ के लिये बैठी थी। उसी दिन सुबह 8.50 पर पत्नी से बात हुई तो उसने बताया कि वो लोग मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में मेरठ पहुंच जाएंगे, लेकिन दोपहर बाद में परिवार घर नही आया और पत्नी का मोबाइल भी बंद हो गया।

शिवा ने लालकुर्ती थाने के इंस्पेक्टर अतर सिंह से मिला और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करने को कहा। इंस्पेक्टर ने कहा कि जहां आखिरी बार लोकेशन मिली हो वहां जाकर गुमशुदगी दर्ज कराओ। शिवा परेशान घूमता रहा लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। पुलिस ने बताया कि शिवा और सिमरन की लव मैरिज हुई थी। सिमरन अंबाला की रहने वाली है और शिवा नोएडा में रहता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img