जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के आवाह्न पर को बरसात के दिनों में कम वर्षा के कारण प्रभावित हुई फसलों को देखते हुए समस्त प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने और प्रभावित हुई फसलों के उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश भर में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित किसानों की समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा।

