Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

खेल संघों के सहयोग से जनपदों में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन: डॉ सहगल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव खेलकूल डा. नवनीत सहगल ने कहा कि हर व्यक्ति खिलाड़ी होता है। कमी न कभी सभी ने कोई न कोई गेम अवश्य खेला होगा। सभी के अंदर खेल की भावना होगी। इस खेल भावना को जीवित रखने की आवश्यकता है क्योंकि अब सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी भावना से कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि जनपद में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के किसी खिलाड़ी की आर्थिक स्थित खराब है, तो नियमानुसार उनकी पूरी तरह मदद की जाय। अपने स्तर से सहायता करने में असमर्थ है, तो शासन को अवगत करायें। मुख्यमंत्री सहायता कोष से खिलाड़ी को मदद दी जायेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेलों के आयोजन के दौरान खेल की गरिमा को बनाये रखने के साथ ही खिलाड़ियों के मान सम्मान का भी ध्यान रखा जाये।

डा. सहगल ने बुधवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वीडियों कोंफ्रेनिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी क्रीडा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एकलव्य क्रीडा कोष से सम्बन्धित नियमावली का अध्ययन किया जाए तथा उसमें दी गयी व्यवस्था के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सहयोग से प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया जाए। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का पूर्ण विवरण सम्बन्धित जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराया जाय।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img