Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

दिल को सम्भाल कर रखिए वरना होगी मुश्किल, विश्व हृदय दिवस आज

  • दूषित खानपान, अनियमित जीवन शैली हार्ट अटैक का बड़ा कारण: डा.मिगलानी

जनवनि संवाददाता |

सहारनपुर: पूरी दुनिया में 29 सितम्बर को हृदय दिवस मनाया जा रहा है। हृदय शरीर का ऐसा अंग है जो सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। आजकल अनियमित जीवन शैली, दूषित खान-पान दिल की बीमारी का बड़ा कारण है। अक्सर देखने में आ रहा है कि किसी को नाचते हुए, किसी को जिम में एक्सरसाइज करते हुए, किसी को वाहन चलाते हुए अथवा मार्निंग वाक करते समय अटैक आ जाता है। क्रिकेटर कपिलदेव, क्रिकेटर सौरव गांगुली को एक्सरसाइज करते हुए अटैक आना इसकी ताजा नजीर है। यही नहीं, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को भी जिम में ट्रेड मिल पर चलते हुए अटैक आया और वह इस दुनिया से विदा हो गए। खैर, विश्व हृदय दिवस पर हम यह जानेंगे कि हार्ट को कैसे स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। हृदय संबंधी बीमारियों के कारण क्या हैं। निवारण क्या है।

शहर के जाने माने चिकित्सक डा. संजीव मिगलानी का कहना है कि हृदय रोग पूरे विश्व में मौत का सबसे बड़ा कारण है। हृदय रोगों में हार्ट अटैक, कार्डियेक अरेस्ट के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि हृदय और रक्त परिसंचरण तंत्र की कई छोटी-बड़ी समस्याएं इनका प्रमुख कारण हैं। बकौल, मिगलानी सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलना अथवा बिना परिश्रम किए ही सांस फूलना इसका पहला लक्षण है। इसका कारण एनजाइना, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और हृदय की असामान्य धड़कनें हो सकता है। क्योंकि जब हृदय की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है तो वह उतनी मात्रा में रक्त पंप नहीं कर पाता, जितनी कि आवश्यकता होती है।

डा. मिगलानी का कहना है कि आजकल युवाओं को अटैक आने की घटनाएं आम हो गई हैं। उनका कहना है कि जिम जाने वालों को पहले अपना टेस्ट करा लेना चाहिए। रक्त धमनियां अगर सही से काम नहीं कर रहीं तो पहले इसका हल निकालना चाहिए। फास्ट फूड भी इसका बड़ा कारण है। आजकल युवा फास्टफूड के नाम पर जो खा रहे हैं, वह शरीर के लिए और खास तौर पर हृदय के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। अनुचित खान-पान, दूषित आहार-विहार की वजह से भी युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है।

डा. मिगलानी के अनुसार रक्त में कोलोस्ट्रोल का स्तर सामान्य से अधिक होना भी इसका प्रमुख कारण है। अगर एक दशक तक कोलोस्ट्रोल अधिक मात्रा में रहता है तो यह हृदय रोगों की संभावना बढ़ा देता है। उनका कहना है कि थोड़ी सी सावधानी से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया – इस बार विश्व हृदय दिवस की थीम है-हर व्यक्ति के हार्ट को स्वस्थ रखना। इसलिए हम सभी को अपने दिल को लेकर सचेत रहना चाहिए।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं:-

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद और अंकुरित अनाज आदि का सेवन।
  • साबुत और छिलके वाली दालें।
  • ब्राउन ब्रेड तथा ब्राउन राइस।
  • गेहूं के आटे के साथ चना और जौ का आटा मिलाएं।
  • प्याज और लहसुन खाएं।

इन चीजों से करें परहेज:-

  • वनस्पति घी से बचें।
  • तली हुई चीजें जैसे, समोसा, पिज्जा, चाउमीन, बरगर आदि न खाएं।
  • बकरे का मीट, अंडे का पीला भाग न खाएं।
  • अचार, मक्खन, मैदा, मलाई वाला दूध न लें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img