Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

अलीगढ़ की मीट फैक्टरी में अमोनिया रिसाव से 50 मजदूर बेहोश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के अलीगढ़ में तालसपुर स्थित अलदुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में गुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां काम कर रहीं लगभग 50 मजदूर बेहोश हो गईं। इसकी खबर फैलते ही फैक्टरी प्रबंधन में खलबली मच गई।

गैस रिसाव से बेहोश हुईं महिलाओं को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। डीएम और एसएसपी ने फैक्टरी व अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया है।

फैक्टरी में 50 मजदूरों के बेहोश होने की खबर फैलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ अमोनिया रिसाव को बंद कर रहे हैं। मौके पर फैक्टरी में सभी लोग मास्क लगाए हुए हैं, जिससे कोई और इसकी चपेट में ना आ जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img