Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

प्रेमिका की बेवफाई में ऋषिपाल ने गंवाई जान

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: गौरतलब है कि नूरपुर थानार्गत गांव दरियापुर निवासी 34 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र जसवंत सैनी गत 28 सितंबर को घर से दिल्ली के लिए निकला था। उसके वापस घर न लौटने पर पिता की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 29 सितंबर की रात को ऋषिपाल का शव हापुड देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में बाजरे के खेत मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लेकर पहुंचे तो परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों का पता लगाने की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस के आला अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के समझाने पर हंगामा शांत हुआ था।

उधर, हापुड देहात पुलिस ने खेत स्वामी की ओर से हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारों की छानबीन में जुट गई। मंगलवार को हापुड़ पुलिस ने मोबाईल काल डीटेल के जरिए हत्या में शामिल चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी ज्योति पुत्री चेतराम सैनी, मोहल्ला मुफ्ती सराय लाल मस्जिद के पास निवासी सुऐब पुत्र शमीम व मोहम्मद तारिक पुत्र हबीब को गिरफ्तार कर घटना का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। बतौर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ज्योति से मृतक ऋषिपाल के साथ डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img