- टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सफर खत्म, इंग्लैंड बना उपविजेता, चार गेंदों पर चार छक्के मारकर ब्रेथवेट बने हीरो
ज्ञान प्रकाश
मेरठ: टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में विराट कोहली द्वारा आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी को सबसे बेस्ट चुना गया था। विराट कोहली ने उस मैच में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 51 गेंद में 82 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। इस वर्ल्ड कप को वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था, तब कार्लोस ब्रेथवेट ने चार छक्के जड़कर अपनी टीम को वर्ल्ड कप दिलवाया था।
मार्लोन सैमुएल्स ने इस फाइनल मैच में 85 रन की पारी खेली थी जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले जो रिकॉर्ड था वो भी सैमुएल्स के ही नाम था। उन्होंने 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 78 रन बनाए थे। इसके अलावा सैमुएल्स ने एक और रिकॉर्ड कायम किया वो था 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ‘मैन आॅफ द मैच’ हासिल करने का रिकॉर्ड। 2016 के अलावा 2012 के फाइनल में भी उन्होंने ये अवॉर्ड जीता था।
कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को मैच के आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। बेन स्टोक्स ने गेंद डालना शुरू किया, ब्रेथवेट ने 20वें ओवर की पहली से चौथी गेंद पर लगातार 4 छक्के ठोंक डाले, एक वक्त के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि ऐसा कैसे हो गया, लेकिन ब्रेथवेट की पारी ने पूरे क्रिकेट की दुनिया में रोमांच पैदा कर दिया। वेस्टइंडीज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार चैंपियन बन चुकी थी और वो भी डैरेन सैमी की कप्तानी में।
फाइनल में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये थे। जो रुट ने 54 और जोस बटलर ने 36 रन बनाए थे। ब्रेथवेट, ब्रावो ने तीन-तीन विकेट और सैम्युलस ने दो विकेट लिए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने सैम्युल्स के 85, ब्रेथवेट 34 और ब्रावो के 25 रनों के दम पर विजेता बन गई। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था।
दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे लेकिन वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली 89, रोहित शर्मा 43 और अंंजिक्य रहाणे ने 40 रन बनाए थे लेकिन वेस्ट इंडीज की तरफ से लैंडल सिमंस 82, चार्ल्स जानसन 52 और आंदे्र रसेल ने बीस गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम इंडिया के सपनों को चकनाचूर कर दिया था।
विराट कोहली ने एक विकेट भी लिया था। इससे पहले सुपर 10 में भारत ने आस्टेÑलिया को छह विकेट से हराया था। आस्ट्रेलिया के छह विकेट के नुकसान पर 160 के जबाव में भारत ने विराट कोहली के 82 और युवराज सिंह के 21 रन के बदौलत सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था।
एक अन्य मैच में भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हराया था। भारत ने पहले खेलते हुए 146/7 बनाए थे और बांग्लादेश की टीम 145 रन ही बना पाई। सबसे महत्वपूर्ण मैच में भारत ने पाकिस्तान को तेरह गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने पाकिस्तान के 118/5 का पीछा करते हुए 15.5 ओवरों में 119/4 बनाकर मैच जीत लिया था। मैच में विराट कोहली के 55 और युवराज सिंह के 24 रन के बदौलत मैच जीत लिया।
एक नजर
- मार्लोन सैम्युल ने टी-20 में एक मैच में सर्वाधिक रन बनाए।
- वेस्टइंडीज पहली टीम बनी जिसने दोनों पुरुष तथा 2016 महिला विश्व टी-20 का फाइनल मैच जीता हो, वो भी एक दिन में।
- वेस्टइंडीज पहली टीम बनी जिसने दो बार विश्व टी-20 का खिताब जीता। पहला 2012 में और दूसरा 2016 में।
- क्रिस गेल पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने टी-20 में 2 शतक मारे हो।
- तमिम इकबाल बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने टी-20 में 1000 रन बनाए हो।

