Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नंगलाशेखू के ग्रामीणों ने कब्जाया इंचौली थाना

  • महिलाओं ने थाने पर की करवा चौथ की पूजा, ग्रामीणों ने आठ घंटे थाने पर दिया धरना
  • दोबारा मेडिकल कराने की मांग पर अड़े आक्रोशित ग्रामीण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नंगलाशेखू गांव में दो संप्रदाय के पक्षों के बीच हुए झगड़े में इंचौली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लाजिमी है। भूख प्यास से बेहाल ग्रामीणों ने कई दिनों तक चौधरी चरण सिंह पार्क में इंचौली पुलिस के खिलाफ धरना दिया था। आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया था,

लेकिन फिर आरोपियों के पक्ष में इंचौली पुलिस के खेल से मामला उस समय तूल पकड़ गया जब ग्रामीणों और महिलाओं ने इंचौली थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। करवा चौथ पर दर्जनों महिलाएं घर छोड़कर थाने पर धरना देकर बैठ और करवा चौथ की पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

गत दिनों नंगलाशेखू में हैविन खान और उसके पक्ष के लोगों ने गांव के कुलदीप और पवन पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। उक्त मामले में इंचौली पुलिस ने हैविन खान पक्ष पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। घायल पक्ष के लोगों ने इंचौली पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क में तीन चार दिन धरना दिया था।

14 11

आरोपियों की गिरफ्तारी और इंचौली इंस्पेक्टर और एसआई को हटाने की मांग पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नंगलाशेखू के ग्रामीण और महिलाओं ने गुरुवार सुबह इंचौली थाने को घेर लिया और धरना देकर बैठ गये। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धारा 307 तो लगा दी थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की।

जिसकी वजह से कोर्ट ने धारा 307 हटा दी और आरोपियों को जमानत दे दी। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस मेडिकल दोबारा कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी करवा चौथ का पर्व थाने में मनाते हुए वहीं पर धरना दे दिया। महिलाओं ने थाना परिसर में करवा चौथ व्रत रखते हुए पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।

महिलाओं के पूजा करने के बाद पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाया और दुबारा मेडिकल कराने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण और महिलाओं ने धरना समाप्त किया। धरने पर रेखा, सुखेन्द्री, ओमवती, गीता, संतोष, राकेश, जितेन्द्र, अरविन्द मास्टर, कुलदीप, मोनू, अमन आदि सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img