Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर दी गईं। सोमवार को अखिलेश यादव पत्‍नी, बच्‍चों और परिवार के सदस्‍यों के साथ हरिद्वार पहुंचे।

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद अखिलेश यादव चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचे और पूजन व कर्मकांड में भाग लिया। वहीं अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश से कई कार्यकर्ता यहां पहुंचे और नम आंखों नेताजी को अंतिम विदाई दी।

मुलायम सिंह के भाई डॉ रामगोपाल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद और कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना,सपा नेता चंद्रशेखर यादव सहित हरिद्वार के कई राजनैतिक एवं स्थानीय लोग यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ सुबह सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार पहुंचने पर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में दोबारा बदलाव किया गया। विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित कराई। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया। चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।

इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से नेताजी मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा भी की गई आयोजित।

उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव, पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, अंशुल यादव, तेजस्वी यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव, तेज प्रताप अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन अक्षम, आदित्य आदि भी पहुंचे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img