जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: शहर के मोहल्ला चौधरियान निवासी संजीव सिंघल व उनके भाई राजीव सिंघल का मोहल्ले में ही दूसरा मकान है। बताया जाता है कि उनका दवाईयों का काम है। जिसके चलते उनके उस मकान में बड़ी संख्या में दवाईयां व घर का सामान रखा हुआ था। दीपावली की रात्रि दोनों भाई अपने दूसरे घर में मौजूद थे। इसी बीच रात्रि करीब 12:25 पर अचानक उनके घर में आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे मकान स्वामी संजीव सिंघल व राजीव सिंघल ने मोहल्लेवासियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। मकान स्वामियों के अनुसार आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया है।

