Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर 04074 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल और 04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर सोमवार को करेगा। इससे छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 04074 का संचालन 31 अक्टूबर को लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर सोमवार को शाम 4 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से अपराह्न 2:10 बजे छूटकर शाम 6:30 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी। दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 04066 का संचालन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से रात 11:10 बजे चलकर अगले दिन अपराह्न 3:45 पटना स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 04032 का संचालन लखनऊ होकर 31 अक्टूबर सोमवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से अपराह्न 2:20 बजे चलकर लखनऊ से रात 11:40 बजे छूटकर अगले दिन वाराणसी होते हुए अपराह्न 3:45 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेेगी। उन्होंने बताया कि मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 03435 का संचालन लखनऊ होकर 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन से सुबह 9:05 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 5 बजे होते हुए दोपहर 1:34 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी। इन चारों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छठ पर्व पर आवागमन करने में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img