Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की वार्ता

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद मऊ के पहाड़ीपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी जनवरी माह में मऊ के पहाड़ीपुर में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करूंगा। विद्यालय के बच्चों ने अब तक क्या सीखा है, क्या नया किया है और क्या नई सोच है, इन सभी विषयों पर विशेष रूप से चर्चा करूंगा।

वार्तालाप के दौरान मुख्य सचिव ने बच्चों एवं सहायक अध्यापकों से शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों से प्रश्न भी पूछे। सही उत्तर प्राप्त होने पर बच्चों का उत्सावर्धन भी किया। उन्होंने स्मार्ट क्लासेज के अनुभव के बारे में बच्चों से पूछा और बेहतर शिक्षा के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत के तहत त्रैमासिक परीक्षा आयोजित होनी है, इसके लिए सभी बच्चों को पूरी मेहनत व लगन से तैयारी करनी है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास की तमाम योजनाएं प्रदेश में चलाई जा रही है। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान से पहाड़ीपुर के अमृत सरोवर तथा हर घर जल योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img