जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रचार के लिए विषय विशेषज्ञों के पैनल ने जनपद की शिक्षण संस्थाओं में जाकर योजना के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। शनिवार को जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन पर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार के संरक्षण में जिला कोर्स कर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा के नेतृत्व में विजय सिंह पथिक राजकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना के वनस्पति विभाग अध्यक्ष डा. राकेश कुमार, सहायक प्राध्यापक डा़ राकेश कुमार, विषय विशेषज्ञों अंकित भारद्वाज और विजय संगल ने जनपद की शिक्षण संस्थाओं में जाकर छात्र छात्रओं को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज, शामली में चल रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के बारे में जागरूक किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उपाम की गाइडलाइंस के अनुसार प्रतिदिन 3 बजे से 6 बजे तक कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाता है। जिला कोर्स कोर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन पांच कोर्सों के लिए कक्षाएं संचालित की जाती हैं । उप्र पब्लिक सर्विस कमीशन, एनडीए, सीडीएस, नीट तथा जेईई के लिए 14 विषय व अनुभवी विषय विशेषज्ञों का पैनल शेड्यूल के अनुसार शिक्षण कार्य में संलग्न है।

