Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

मेरा इकलौता चिराग बुझाने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं…

  • अनमोल हत्याकांड में पोस्टमार्टम के बाद हाइवे जाम कर हंगामा
  • हत्यारोपी पर गैंगस्टर लगाकर संपत्ति कुर्क करने की मांग की , डीएम-एसपी ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया आश्वासन दिया

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में बीएसएफ के जवान प्रवीण शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा की शुक्रवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अनमोल के चाचा मोहित शर्मा ने गांव के ही एक युवक पर फोन कर अनमोल को बुलाने और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपी आर्यन उसके पिता जितेंद्र, नवीन पुत्र संजय और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नवीन को रात में ही हिरासत में ले लिया था जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

शनिवार को सुबह से ही मृतक के परिजन व ग्रामीण कस्बा बनत स्थित मोर्चरी पर इकट्ठा हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द करने की बात कही तो वहां हंगामा हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा करते हुए मोर्चरी के बाहर ही जाम लगाते हुए शामली-मुजफ्फरनगर हाइवे मार्ग बंद कर दिया। सूचना के बाद आदर्श मंडी, कोतवाली, गढ़ीपुख्ता, बाबरी पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों के साथ एसडीएम विशु राजा व सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर वहां पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतक की मां रोते-बिलखते हुए कह रही थी कि उसके घर का इकलौता चिराग बुझाने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

परिजन व ग्रामीणों ने हत्यारोपी को गैंगस्टर में निरुद्ध कर संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए डीएम-एसपी को बुलाने की मांग। वहीं डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक वहां पहुंचे तथा आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी को तीन टीमें लगाई गई हैं जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। बाद में परिजनों ने जाम खोल दिया और पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में शव को गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img