Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गोला गोकरननाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदाताओं को लोकतंत्र और झूठतंत्र के बीच चुनाव करना है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार में जनता को सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न ही मिला है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। इससे निजात पाने के लिए हमें समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ0 राम मनोहर लोहिया के इस मंत्र को याद रखने के साथ व्यवहार में भी उतारना होगा कि ‘जिन्दा कौमें, पांच साल इंतज़ार नहीं करती हैं।‘

समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के चतुर्मुखी विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए थे। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अपराध नियंत्रण के लिए कई निर्णय लिए थे। किसान, नौजवान, छात्र, कामगार, व्यापारी, शिक्षक और महिलाओं के हित में योजनाएं चालू की थी।

भाजपा सरकार ने आते ही समाजवादी सरकार के जनहित के कामों को बर्बाद करने या उन्हें बंद कर देने में अपनी ताकत लगा दी। जो काम समाजवादी सरकार ने किए उन पर अपने नाम का ठप्पा लगा दिया। किसान को न मुफ्त बिजली मिली और न उसकी आय दुगनी हुई।

झूठी उपलब्धियां गिनाने वाले यह बताना तो भूल गए कि महंगाई, बेरोजगारी और टाइगर से बचाने के लिए क्या कर रहे हैं और किसानों के गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की निश्चित तारीख क्या होगी और धान की खरीद कब होगी?
भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है। भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा अन्दर से कमजोर पार्टी है। प्रशासनिक मशीनरी का भाजपा सरेआम दुरुपयोग कर रही है। फिर भी भाजपा सीनाजोरी क्यों करती है?

गोला गोकरननाथ विधानसभा के उपचुनाव में भी भाजपा वही कर रही है जो उसने पिछले चुनावों में किया। झूठ बोलना और झूठे वादे करना भाजपा नेताओं की फितरत है। भाजपा सरकार ने 6 सालों में सिर्फ झूठे वादे किये थे और अब फिर झूठे वादे ही कर रही है।

अखिलेश यादव ने मतदाताओं भाईयों-बहनों से अपील है कि वे 3 नवम्बर 2022 को मतदान के दिन ईवीएम पर साइकिल निशान का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को भारी बहुमत से विजयी बनायें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img