जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: दयानन्द आर्यवीर इण्टर कालेज शोरों के प्रांगण में मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पूरे मंडल से सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया केन्द्रीय मंत्री के भाई ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया चयनित खिलाड़ी राजकीय प्रतियोगिता प्रयागराज में प्रतिभाग करेगे।
रघुवंशी आरचरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान के अथक प्रयास से मंगलवार को दयानन्द आर्यवीर इण्टर कॉलेज शोरों के प्रांगण में मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया विपिन बालियान ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 15 से 17 नवम्बर के बीच होने वाली राजकीय प्रतियोगिता प्रयागराज में सहारनपुर मंडल का नेतृत्व करते हुए प्रतिभाग करेगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने उपस्थित खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य है शिक्षा व खेल एक दूसरे के पूरक है पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है आज का युग ऑलराउंडर का युग है खेल व शिक्षा दोनों को ही महत्व देना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों से क्षेत्र व देश का नाम रोशन करने का आग्रह किया उपस्थित अतिथियों को आरचरी एकेडमी संचालक विपिन बालियान व दयानंद आर्य वीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य करण सिंह बालियान ने गांव शोरों की ऐतिहासिक चौपाल का छायाचित्र व स्वामी दयानंद की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीआईओएस शैलेंद्र त्यागी, वीरेंद्र सिंह रा इण्टर कॉलेज शाहपुर के पूर्व प्रधानाचार्य ,अशोक तोमर प्रधानाचार्य, यशपाल सिंह सुभाष चंद्र ,सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, राहुल कुशवाहा, अक्षय सारोहा, गयाप्रसाद, जितेंद्र झा, अरुण बालियान, राकेश सरोहा, धीरज रावत, मास्टर रामपाल सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

