Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

किसानों की समस्याओं को लेकर देश में एक बड़े आंदोलन की जरुरत: राकेश टिकैत

  • अपने वादों से मुंह फेर रही है भाजपा सरकार, किसानों का शोषण हो रहा है,

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर में हुई किसान महा पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार ने किसानों के लिये जो घोषणा की थी, मगर अब वादों से सरकार मुंह फेर रही है। बिजली विभाग, पुलिस, थाना तहसील आम लोगों समेत किसानों को परेशान कर रही है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। इन सब समस्याओं के लिये देश में एक बड़े आंदोलन की जरुरत है। तब ही सरकार जागेगी, जब तक किसान हुंकार नही भरेगा, राकेश टिकैत ने किसानों को गाजी पुर बार्डर जैसे एक बड़े आंदोलन के लिये तैयार रहने के लिये कहा है, समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक किसानों की पंचायत चल रही थी।

बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू और किसानों ने रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर में एक बड़ी महा पंचायत की, किसान पंचायत में पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में कहा था, कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी, मगर अब किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर लगाए जा रहे हैं। अब सरकार मीटर लगाकर किसानों को मुफ्त बिजली कैसे दी जाएगी, यह कैसी इंजीनियरिंग है। राकेश टिकैत ने कहा नोएडा में भूमि अधिग्रहण को लेकर अांदोलनकारियों किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना गैरकानूनी है। वहां किसान यूनियन की टीम आंदोलनकारियों के साथ लगी है, जरुरत पड़ने पर वो स्वयं पीड़ितों के बीच नोयडा जाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा थाना पुलिस, बिजली विभाग, तहसील किसानों, मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों का जमकर शोषण हो रहा है, चीनी मिले शुरू हो गयी है, मगर अब तक किसानों को उनका गन्ने का बकाया भुगतान नही मिला है, इसके लिये सरकार जिम्मेदार है, विधुत विभाग के अधिकारी गावों में जाकर किसानों को परेशान कर रहे है, किसानों के उल्टे सीधे फर्जी बिजली बिल बना रहे, बिजली चोरी का आरोप लगाकर किसानों के कनेक्शन काट रहे है,
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन बहुत जल्द एक बड़ा आंदोलन करेगी, सोयी हुई सरकार को जगाने के लिये किसानों को हुंकार भरनी होगी, राकेश टिकैत ने कहा इस पंचायत में यही मुख्य निर्णय लिए जाएंगे, सुधार नहीं होता है तो आंदोलन के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार बैठा है।

उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को गाजी पुर बार्डर जैसे बड़े आंदोलन के लिये तैयार रहने के लिये कहा है, पंचायत जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, सतेंद्र चौहान, खतौली तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत, जुल्फिकार छोटा, परमेंद्र ढाका, कपिल सोम, भरतवीर, फुरकान मलिक, आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img