Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता ने रुकवाया प्रधानमंत्री योजना से हो रहे नाले का निर्माण कार्य

  • नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का कस्बा वासियों ने लगाया आरोप
  • पुराने निर्माण पर कराया जा रहा है नया निर्माण कार्य
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा बनाए जाए नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर कस्बा वासियों की शिकायत पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता ने नाला निर्माण कर रहे मिस्त्रीओ को रोक कर निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा सही तरीके से निर्माण करने के लिए कहा है। भाजपा नेता ने विभाग के अधिकारियों से बात कर जांच करने के बात कही है ठेकेदार द्वारा पुराने निर्माण पर नया निर्माण दिखाया जा रहा है जिसके लेकर कस्बा वासियों में ठेकेदार के प्रति रोष व्याप्त है।

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा भोकरहेड़ी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला कस्बा भोकरहेड़ी में बस स्टैंड से शुक्रताल की ओर जाने वाले पीडब्ल्यूडी के रास्ते के बराबर में कराया जा रहा है। नाला निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत कस्बा वासी द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा रही है, लेकिन अधिकारियों के कस्बा वासियों की शिकायत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। कस्बा वासियों ने अधिकारियों की अनदेखी करने के बाद कस्बा वासियों ने नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा को की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने नाला निर्माण में लगाई जा रही सामग्री को चेक किया, तो वह निम्न गुणवत्ता की पाई गई जिस पर भाजपा नेता द्वारा नाला निर्माण में लगाई जा रही ईट को उठाकर देखा गया कि ठेकेदार द्वारा ईट भी घटिया लगाई जा रही है, जिस पर भाजपा नेता ने काम कर रहे मिस्त्रियो व मजदूरों को काम करने से रोकते हुए कहा की जब तक इस नाले में सही कार्य नहीं किया जाता, जब तक नाला निर्माण का कार्य नहीं होगा।

इस नाले में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। यह निर्माण पहले ही हो चुका है, लेकिन ठेकेदार द्वारा पुराने नाले की रिपेयर कराकर इस निर्माण को नया निर्माण दिखाया जा रहा है। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी जिससे ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ठेकेदार द्वारा नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इस मामले में जांच कराई जाएगी जांच करा कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img