Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया की हार ने क्रिकेट प्रेमियों का तोड़ा दिल

  • गेंदबाज भुवनेश्वर के परिवार ने देखा था पूरा मैच, हुई निराशा
  • किसी ने गेंदबाजों को तो किसी ने कप्तान पर फोड़ा ठीकरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आस्ट्रेलिया में चल रही टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की अपमानजनक हार से क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है। एक ओर जहां लोगों ने आलोचनाओं का अंबार लगा दिया है वहीं सटोरियों के दांव पर लगे करोड़ों रुपये डूब गए हैं। किसी ने हार के लिये गेंदबाजों को दोषी ठहराया है तो किसी ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर ही अंगुली उठानी शुरू कर दी है। वहीं गंगानगर में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर के घर वालों ने पूरा मैच देखा और हार से निराश भी हुए।

आस्ट्रेलिया के एडीलेड में हुए भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच देखने के लिये डेढ़ बजे से लोग टीवी से चिपक गए थे। सभी को उम्मीद थी कि राउंउ मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया नॉक आउट मुकाबलों में भी काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी। टीम इंडिया की पारी खत्म होने के बाद जैसे ही इंग्लैंड ने कहर बरपाना शुरू किया तो क्रिकेट प्रेमियों की सांसे थमनी शुरु हो गई।

14 11

सोलह ओवर में हुई इंग्लैंड की जीत ने रही सही कसर पूरी कर दी। जानकारों का मानना है कि सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत पर सौ करोड़ से अधिक का सट्टा लगा हुआ था। बुकी लोगों ने शुरू से ही तैयारी कर रखी थी। मेरठ में क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले माथा पकड़ कर बैठे हुए हैं कि कोहली पर लगा सट्टा तो कमाई का जरिया बना

लेकिन सूर्य कुमार यादव की बैटिंग पर लगे सट्टे ने लुटिया डुबो दी। सट्टे के बाजार में इंग्लैंड की जीत पर सट्टा लगाने वाले कम थे। पूरे शहर में डेढ़ बजे से लेकर चार बजे तक लोग टीवी के सामने चिपके रहे थे। जो लोग टीवी के सामने नहीं थे वो अपने मोबाइलों पर हॉट स्टार से चिपके बैठे हुए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img