Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बोनस की मांग को लेकर उरे कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

  • सरकार द्वारा शीघ्र बोनस न देने पर आंदोलन की चेतावनी 

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बोनस न मिलने के विरोध में शामली रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने ब्रांच सैकेट्री हरबीर मलिक की अध्यक्षता में शामली रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए ब्रांच के सचिव हरबीर सिंह मलिक ने कहा कि बोनस कर्मचारियों को दी जाने वाली खैरात नहीं बल्कि उनका हक है। सरकार की मंशा बोनस देने की नहीं है।

सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बोनस हर रेलवे कर्मचारी का हक है। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे ने हमेशा रेल कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ी है। जनरल सेक्रेटरी बीसीशर्मा और डिवीजनल सेक्रेटरी रामनेक शर्मा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों के हित में हमेशा तत्पर है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने शीघ्र बोनस न दिया तो कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव हरबीर सिंह, रूपेश मलिक, राजकुमार सिंह, दीपक मलिक, हमरान, शिवकुमार मीणा, अखिलेश मांझी, राजकुमार कश्यप, सोनू शर्मा, कालूराम मीणा, सचिन नैन, महेंद्र मीणा, अबरार खान, ऋषिराज मीणा, सोनू खोखर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.