जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बैराज बाइपास पर स्थित विवाह मंडप के पास सड़क के गड्ढों को सही कराने के लिए टीएसआई द्वारा शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को लिखे गए पत्र को 12 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि नींद से जागे अधिकारियों ने उक्त गड्ढों को भरवा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उक्त स्थान पर जल्द ही आरसीसी की सड़क का निर्माण कराए जाने की बात कह रहे हैं।

