जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: तलाकशुदा महिला से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी एक माह बाद भी न होने पर हिंदू संगठनों के नेतृत्व में स्वजनों ने थाने में धरना देकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष द्वारा तीन दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी करने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।

