जनवाणी संवाददाता
बिजनौर: आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर में वीरा चैरिटेबल सोसायटी धर्म नगरी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सीनियर एवं महाविद्यालय ( महिला वर्ग) कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। जिसमें वीरा चैरिटेबल सोसाइटी की शिक्षण संस्थाओं की सात टीमों ने प्रतिभागिता की। फाइनल मैच आरबीडी कॉलेज व वीरा डिग्री कालेज के बीच हुआ जिसमें आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर विजयी रहा।

