- चार साल पहले हत्या कर घर में दबाया था युवक का शव
- चार साल बाद हुआ पश्चयाताप तो हत्या की बात मृतक के परिजनों को बताकर मांगी माफी
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, युवक का कंकाल व सामान हुआ बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के ग्राम नरा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक युवक की हत्या कर उसके हत्यारोपी ने उसका शव अपने ही घर में दबा दिया था। आरोपी को जब चार साल बाद अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उसने कब्रिस्तान में मृतक युवक के परिजनों को हत्या की बात बताते हुए माफी मांगी। मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर से युवक का कंकाल व उसका सामान बरामद कर लिया है।
ऐंकर:
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरा निवासी हसन पुत्र गबरूदीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। हसन के परिजनों ने उसकी सभी संवाददित संभावित स्थानों पर तलाश की थी, परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। चार दिन पहले गांव में हसन के परिवार की एक महिला की मौत हो गयी थी, जब उसे दफनाने के लिए लोग गांव के कब्रिस्तान में लोग जमा थे, तो गांव के ही सलमान पुत्र साबुदीन ने हसन के भाई को बताया कि उससे एक बहुत बड़ा गुनाह हुआ है, जिसके लिए वह माफी चाहता है। सलमान ने बताया कि उसने हसन की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने घर में ही दबा दिया था। हसन के परिजनों को पहले तो यकीन नहीं हुआ, परन्तु फिर उन्हें सलमान की बात पर यकीन आ गया और उन्होंने सलमान से हसन के शव को दबाने का स्थान पूछा। सलमान की निशानदेही पर खुदाई की गयी, तो वहां से हसन के शव का कंकाल व उसका सामान बरामद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी
मौके पर पहुंच गयी और आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

