Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

श्रीराम कालेज में किया गया तकनीकी प्रस्तुति का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: आज श्रीराम ग्रुप आॅफ कॉलेजेज की इकाई श्रीराम कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग के इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग संकाय द्वारा विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिये तकनीकी प्रस्तुति का आयोजन किया गया। प्रस्तुति का शीर्षक ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से जुड़े प्रौद्योगिकी में हालिया रुझान’’ रहा। इस प्रस्तुति प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

यह प्रस्तुति प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों की प्रस्तुति कला को उभारने एवं तकनीकी दुनिया के नवीनतम आविष्कारों, नवाचारों एवं खोजों से अवगत कराने हेतु आयोजित की गई। इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से विद्यार्थियों ने विश्व भर में उपलब्ध नवीनतम तकनीकी विषयों की गहराई से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने चार-चार के समूहों में एक चयनित तकनीकी प्रस्तुति दी। विभिन्न विषयों में 5-जी वायरलेस टैक्नोलॉजी, आॅग्रेनिक इलैक्ट्रॉनिक्स, फ्लैक्सिबल डिस्पले, हैप्टिक टैक्नोलॉजी, मैडिकल इलैक्ट्रॉनिक्स एवं जेम्स वेब स्पेस टैलीस्कॉप आदि रहे।

विद्यार्थियों द्वारा निदेशक, डीन, विभिन्न विभागाध्यक्षों, शिक्षकगणों एवं सहपाठियों के समक्ष प्रस्तुति दी गई। समूह में दी गई प्रस्तुति द्वारा उनकी टीम स्प्रिट, तकनीकी ज्ञान एवं प्रस्तुति की प्रतिभा उजागर हुई। इस प्रतिस्पर्धा में जेम्स वेब स्पेस टैलीस्कॉप विषयपर प्रस्तुति देने वाली छात्राकु. अंशिका पुण्डीर तथा मैडिकल इलैक्ट्रॉनिक्स विषय पर अंजलि व आलिम की टीम प्रथम विजेता रही। आॅग्रेनिक इलैक्ट्रॉनिक्स पर वीरसन एवं 5-जी वायरलेस टैक्नोलॉजी विषयपर प्रस्तुति देने वाली टीम विशु मलिक, दीक्षा व साक्षी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। फ्लैक्सिबल डिस्प्ले पर शलेष चैधरी, सागर, हर्ष गौतम व देवांश की टीम तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर डीन एकेडेमिक्स, डा. सुचित्रा त्यागी द्वारा भविष्य में ऐसी और प्रतिस्पर्धा आयोजित कराने के लिये विभाग को प्रेरित किया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागिता कराने के लिये प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। विभागाध्यक्ष इं. कनुप्रिया एवं प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर इं. अमित कुमार गुप्ता, इं. आशीष सिंह, ंइं. इन्दु, इं. अमित कुमार, मैकेनिकल इंजी. के विभागाध्यक्ष इं. पवन चैधरी, इं. अंकुर सैनी, इं. विवेक अहलावत व श्री गगन कुमार तायल उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्षा इं. कनुप्रिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियों से श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के तकनीकि ज्ञान में निश्चित रूप से वृ़िद्ध होगी। इस हेतु श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज इस प्रकार के कार्यक्रम कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img