जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़/कादराबाद: भूतपूर्व सैनिक आदर्श इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक कल्याण समिति कादराबाद के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित क्षेत्र के गौरव सेनानियों, वीर नारियों तथा गणमान्य लोगों ने संस्था के सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत तथा दिवंगत गौरव सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही सम्मलेन में छोटे छोटे बच्चों ने गीत नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

