Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नया स्वरुप प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है रेलवे

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: रेलवे पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं अन्य सुविधाओं का आधुनिककरण करते हुए रेलवे को एक नया स्वरुप प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहते हुए उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ परिक्षेत्र में अनेक प्रकार के विकास कार्य अविराम गति से चल रहे हैं।

इन प्रगतिशील कार्यों एवं योजनाओं से अवगत होने के लिए आज दिनांक 16.11.22 को रक्षामंत्री, भारत सरकार , राजनाथ सिंह का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल के लखनऊ स्थित आलमनगर स्टेशन पर आगमन हुआ I माननीय रक्षामंत्री अपने इस निरीक्षण के दौरान नए स्टेशन भवन के निर्माण , एक नयी रेल लाइन एवं एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के कार्य की प्रगति से अवगत हुएI जैसा कि विदित है कि वर्तमान समय में आलमनगर स्टेशन पर अनेक प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर हैं ,ताकि यात्री यातायात सहित मालगाड़ियों के संचालन को और अधिक सुगम बनाया जा सके एवं रेलवे की व्यापारिक नीतियों में भी वृद्धि की जा सके साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक गाड़ियों के आवागमन के अतिरिक्त दबाव को भी कम किया जा सके I माननीय रक्षामंत्री ने रेलवे को राष्ट्र की प्रगति एवं विकास का प्रतीक चिन्ह की संज्ञा देते हुए रेलवे के नेटवर्क में निरंतर वृद्धि करने तथा रेलकर्मियों से उनकी सर्वोत्तम रेल सेवाओं का प्रदर्शन करने की बात कही I

अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के अगले चरण में रक्षामंत्री ने जनपद लखनऊ में उत्तर रेलवे के द्वारा नव निर्मित किये जाने वाले आलमनगर -उतरेटिया (बाईपास ) रेलवे लाइन के बंगला बाज़ार-बिजनौर मार्ग पर स्थित समपार संख्या 5 सी पर 04 लेन के ROB पर पहुंचकर सेतु के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं वहां के स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया I इस सेतु के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में हुई थी। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर लखनऊ, संयुक्ता भाटिया, सदस्य विधान परिषद्, मुकेश शर्मा, उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक, शमिंदर सिंह एवं लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा सहित अन्य अधिकारीगण ,कर्मचारी एवं गणमान्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img