Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

किसानों ने उठाई निर्माणाधीन अंडरपास की हाइट बढ़ाने की मांग

एडीएम की अध्यक्षता में दिल्ली-देहरादून हाइवे सम्बंधी बैठक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्ष्ता में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर सम्बंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने कहा कि जहां भी आवश्यकता है वहां पर अंडरपास लिंक मार्ग पर 5.5 मीटर हाइट और चकरोड पर 4.4 मीटर हाइट का चाहिए क्योंकि एक गन्ना क्षेत्र है जिेससे कम हाइट के अंडरपास से काम नहीं चलेगा उसी प्रकार से किसानों को सिंचाई के लिए नाली की आवश्यकता है। एडीएम ने कहा कि हम खुद जाकर हर गांव में मौके पर सर्वे करेंगे।

किसानों का कहना था कि गांव में अभी तक भी पैमाइश नहीं हुई है और ना ही किसानों को लिखित में दिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के मिट्टी के डंफ्पर रास्तों और रोड को खराब कर रहे हैं । इस पर प्रशासन ने कहा कि निर्माण एजेंसी उनका समय-समय पर रिपेयर करेगी और अंत में निर्माण करा कर देगी इसके अलावा परिसंपत्तियों जो अभी भी सर्वे से छुटी हुई है। किसानों ने कहा कि आर्बिट्रेशन कि अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है, इसको जल्दी फाइनल किया जाए ताकि हम आगे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट या हाई कोर्ट में जा सके। किसानों ने चेतावनी दी कि इन सभी मुद्दों पर अगर सही से अमल नहीं किया गया तो दोबारा हाईवे का काम रुकवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम सदर विशु राजा, तहसीलदार शामली, एनएचएआई और निर्माण एजेंसी के अधिकारी, गठवाला खाप से बाबा श्याम सिंह मलिक, समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीरसिंह, विदेश मलिक, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रधान, चंद्रवीर सिंह, सुशील सैनी, डा. तेजपाल सिंह, पप्पू मलिक, इंतजार मुखिया सुरेश राणा प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img