Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मंडी चमारान में पानी की रिपोर्ट आई नार्मल

  • पालिका ने शुरू की जलापूर्ति, लोगों को मिली राहत, पानी उबालकर पीने की सलाह

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंडी चमारान मोहल्ले में बिछाई गई टंकी की नई पाइप लाइन के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। राहत भरी बात यह है कि सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई है। जिसके बाद सोमवार को पालिका प्रशासन द्वारा बस्ती की जलापूर्ति शुरू करा दी गई। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि प्रशासन द्वारा फिलहाल लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है। ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके।

गौरतलब है कि मंडी चमारान मोहल्ले में दूषित पानी के सेवन से सैंकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आ गए थे। जिसको देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा बस्ती में टंकी की नई पाइप लाइन बिछाई गई थी। मगर उसके पानी के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी। क्योंकि पालिका द्वारा इस लाइन के पानी के सैंपल लेकर बायोलोजिकल जांच के लिए भेजे गए थे। ताकि सुरक्षा की दृष्टि से सबकुछ ठीक रहे।

सोमवार को पानी के सैंपल की रिपोर्ट आ गई। राहत भरी बात यह रही कि पानी की रिपोर्ट सामान्य आई है। जिसके बाद सोमवार को पालिका प्रशासन द्वारा बस्ती में पानी की सप्लाई शुरू करा दी गई। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल पानी को उबालकर पीने की सलाह दी गई है। ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके। इस संंबंध में चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि पानी की रिपोर्ट सामान्य आई है। जलापूर्ति सुचारू करा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img