जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ/सूरत: ए0के0 शर्मा ने सूरत शहर की उधना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हज़ारों लोगों की संख्या एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल व पूर्व मंत्री नरोत्तम पटेल की उपस्थिति में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने स्थानीय जनता के समक्ष माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों एवं भाजपा नेतृत्व की सराहना की और गुजरात में भाजपा को जिताने की अपील की।

शाम को उन्होंने सूरत शहर की 164 – उधना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनुभाई पटेल के पक्ष में गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम पटेल की उपस्थिति में आयोजित हज़ारों लोगों की संख्या की विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
नितिन पटेल ने शर्मा के बारे में अपने स्वयं के उम्दा संस्मरण सुनाए जब शर्मा जी उनके गृह जनपद मेहसाणा के DM थे। उसके बाद मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में शर्मा गुजरात और देश के लिए किए गए प्रयासों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

पटेल ने शर्मा द्वारा गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों और योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
ए0के0 शर्मा ने सूरत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में उधना विधानसभा क्षेत्र की गलियों-मुहल्लों और बाज़ारों में जाकर मोटर साइकिल रैली के साथ तथा पैदल जनसम्पर्क किया।
ए0के0शर्मा ने गुजरात के चुनाव प्रचार में सूरत में रहने वाले कच्छ, कश्यप समाज के लोगों के साथ मीटिंग किया।
क्योंकि वह खुद 2001 में गुजरात में आए भूकम्प के बाद नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पुनः स्थापन के विश्व स्तरीय कार्य में सक्षम प्राधिकारी के तौर पर कार्य चुके हैं।
ए0के0 शर्मा ने उत्तर भारत के विभिन्न जनपदों के लोग जो अब सूरत में रहते हैं उनके साथ मीटिंग करके भाजपा को समर्थन देने के लिए अपील किया। इस दरम्यान वह भोजपुरी में बोलते हुए दिखे, उन्होंने उत्तर भारत के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा।
शर्मा ने सूरत के उधना क्षेत्र में विभिन्न समुदाय के लोगों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ जाकर प्रचार एवं जन सम्पर्क किया। इस दरम्यान वह स्थानीय लोगों से गुजराती में बात करते हुए दिखे।

