Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जोत, खतौनी के आधार पर करें उवर्रकों की बिक्री:विश्नोई

  • संयुक्त कृषि निदेशक धान्य एवं फसले ने की दुकानों की जांच
  • ओवररेटिंग, टैगिंग की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: संयुक्त कृषि निदेशक धान्य व फसले ने बुधवार को थानाभवन ब्लाक के सहकारी समिति अम्बेहटा याकूबपुर एवं मारूखेडी के अलावा प्राईवेट के रघुनाथ दास ब्रजभूषण लाल थानाभवन, लक्की टेडिंग कम्पनी थानाभवन की उर्वरक की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन की मात्रा का मिलान किया गया। मौके पर मौजूद किसानों से उर्वरक, डीएपी की किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही, कृषि कल्याण केंद्र थानाभवन पर विभिन्न प्रकार के बीजों के मिनीकीट वितरण की भी समीक्षा की गई। जनपद में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है।

उर्वरक विक्रेताओ को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा जोत, खतौनी के आधार पर उर्वरक की ब्रिकी की जाए। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग व टैगिंग की शिकायत यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध पाई जाएगी तो उसके विरूद्ध एफसीओ 1985 के तहत कठोर कार्यवाही अमल में लाने के लिए निर्देशित किया। संबंधित अधिकारी के अनुसार जनपद मे समस्त प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नही है।

जनपद मे डीएपी तथा यूरिया सहित सभी प्रकार के उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है तथा इनकी निर्धारित दरों पर बिक्री की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रदीप कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी शामली उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img