Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मंडी चमारान में पानी का कम प्रेशर बना परेशानी

  • दो गेट वाल खोलने के बाद भी नहीं निकला समाधान
  • पुराना सबमर्सिबल चले तो मिले राहत

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंडी चमारान मोहल्ले में पानी का प्रेशर कम होने के कारण समस्या बरकरार है। दो गेट वॉल खोलने के बाद भी प्रेशर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। यहां तक की कालंद चुंगी पर लगाए गए बड़े नलकूप से भी लाइन जोड़ दी गई है। मगर समस्या जस की तस है।

क्योंकि जिन नलकूप से पानी की सप्लाई जोड़ी गई है, वह बस्ती से काफी दूर है। ऐसे में पर्याप्त प्रेशर आना मुश्किल है। पुराने दो सबमर्सिबल में से एक को चालू किया जाए तो कुछ बात बन सकती है। फिलहाल पालिका प्रशासन पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करने में लगा हुआ है।

मंडी चमारान मोहल्ले में पालिका द्वारा टंकी की नई पाइप लाइन बिछाई गई है। बिनौली रोड से लाइन को जोड़ा गया है। टंकी परिसर में लगे नलकूप वाली लाइन से बस्ती की लाइन जोड़ी गई है। इसके अलावा कालंद चुंगी पर लगाए गए नलकूप से भी लाइन जोड़कर चालू की गई है।

इन नलकूपों और बस्ती की दूरी में करीब एक किलो मीटर पर फर्क है। यही कारण है कि बस्ती में बिछाई गई पाइप लाइन में पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पा रहा है। जिसके चलते पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पालिका प्रशासन ने तय किया था कि पांडुशिला व देवी मंदिर चौराहे से लाइन जोड़कर दो गेट वॉल खोले जाएं। मगर उसका भी कोई फायदा नहीं हो सका है। समस्या जस की तस बनी हुई है। बस्ती के लिए पहले से ही लगे दोनों सबमर्सिबल पूरी तरह से बंद पड़े हैं।

ऐसे में यदि एक सही वाले सबमर्सिबल को चालू किया जाए तो कुछ समाधान हो सकता है। मगर प्रशासन फिलहाल इस तरह का कोई कदम उठाने के मूंड में नहीं है। क्योंकि पहले ही नलकूपों से दूषित पानी आने की बात कही जा रही थी। हालांकि बाद में सैंपल सही पाए गए थे। फिलहाल कम प्रेशर के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img