Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सादगी के साथ मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल की जीत कांग्रेस की बड़ी जीत है और इस विजय को हम उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जन सोनिया गांधी को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जीत तो एक शुरुआत मात्र है। 2024 से पहले जिन भी प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं उन प्रदेशों में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी। क्योंकि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी, झूठ, फरेब और उनकी जनविरोधी नीतियों को भली भांति समझ चुकी है और अब आगे जनता भाजपा को मौका नहीं देना चाहती।

इस अवसर पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री डॉक्टर मसूद अहमद, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पांडे आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए ‘‘डबल खुशी’’ का मौका है। एक तरफ हिमाचल में कांग्रेस की जीत है तो दूसरी तरफ हमारी नेता सोनिया गांधी का जन्म दिवस है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, रमाशंकर द्विवेदी, विभा त्रिपाठी, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img