Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव-भाईचारा सम्मेलन को लेकर हुई रालोद की बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय जनपद मुजफ्फरनगर पर एक बैठक आगामी निकाय चुनाव और 18 दिसंबर में खतौली विधानसभा में होने वाले भाईचारा सम्मेलन के मद्देनजर हुई। बैठक का संचालन सत्यवीर वर्मा जी ने किया।
बैठक में बताया गया कि आगामी नगर पंचायत व पालिका चुनाव गठबंधन में लड़े जाएंगे, जिसके लिए एक समन्वय समिति बनाई गई है।

बैठक के दौरान ही भावी उम्मीदवारों ने भारी मात्रा में अपने आवेदन जिला अध्यक्ष को सोंपे और पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। बैठक में सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि आगामी चुनाव पार्टी के सिंबल पर ही लड़े जाने चाहिए और जो भी उम्मीदवार मजबूत हो बिना किसी भेदभाव के उस से ही चुनाव लड़ाना चाहिए। वक्तावओं ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को खतौली विधानसभा में होने वाले भाईचारा सम्मेलन को मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल जयंत चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी, राष्ट्रीय सह संयोजक टीम RLD सुधीर भारतीय, संजय राठी, कमल गौतम, सतीश प्रधान, सोमपाल प्रधान जी, एडवोकेट ओमकार तोमर, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, महानगर अध्यक्ष राजू आढ़ती, छात्र सभा अध्यक्ष सार्थक लटियान जिला संयोजक विकास कादियान आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img