Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मिशन इंद्रधनुष की तर्ज पर चलेगा टीकाकरण अभियान

  • दो से पांच साल तक के बच्चों को लगेगा खसरा से बचाव का टीका
  • नौ से 23 जनवरी तक चलेगा प्रथम चक्र का विशेष टीकाकरण अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सघन टीकाकरण की उपयोगिता निर्विवाद है। दरअसल,इसी के जरिये कोविड पर काबू पाया गया। अब शासन ने खसरा पर काबू पाने के लिए भी ठोस रणनीति तैयार कर ली है। तय हुआ है कि अब दो के बजाय पांच वर्ष तक के बच्चों को खसरा का टीका लगाया जाएगा। हर बच्चे को टीके की दो खुराक दी जाएगी, ताकि इस बीमारीसे पूरी तरह निजात मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. संजीव मांगलिक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से खसरा मुक्त अभियान शुरू किए जाने की तैयारी के निर्देश मिले हैं। दिसंबर माह में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे और जनवरी, फरवरी एवं मार्च में पूरे जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सर्वे कर विशेष टीकाकरण के लिए ड्यू लिस्ट तैयार की जाएगी। सर्वे के लिए आशा, आशा संगिनी और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि पहले केवल दो वर्ष के बच्चों को खसरा का टीका लगाया जाता था। खसरा से बचाव के लिए अब पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे कर पांच वर्ष तक के बच्चों में टीकाकरण से छूटे बच्चों की ड्यू तैयार की जाएगी। उसके बाद माइक्रो प्लान तैयार कर जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया खसरा से बचाव के लिए मीजल्स-रूबेला (एमआर) विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष की तर्ज पर चलेगा। बच्चों को खसरा होने का खतरा ज्यादा रहता है हालांकि यह बीमारी बड़ों को भी हो सकती है।

इसी कड़ी में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर पूजा शर्मा ने बताया कि 19 से 24 दिसंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एएनएम और ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक सर्वे का वैलिडेशन करेंगे। पूरा डेटा ई.कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए राज्य स्तर पर प्रतिरक्षण अधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

जनवरी के पहले सप्ताह में ब्लॉक व जनपद स्तर पर टास्क फोर्स एवं अंतर्वि•ाागीय बैठक होगी और नौ से 20 जनवरी, 2023 तक विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चक्र चलेगा। द्वितीय चक्र 13 से 24 फरवरी, 2023 और तृतीय चक्र 13 से 24 मार्च, 2023 तक संपन्न होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img