- आपरेशन कायाकल्प में 19 पैरामीटरों को रखा गया प्रमुख
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग शामली द्वारा नगरीय क्षेत्रों में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर मूलभूत सुविधाओं के संतृप्तिकरण से समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारियों को बालक, बालिका शौचालय एवं मूत्रालय, शौचालयो में नल व जल आपूर्ति, दिव्यांग शौचालय तथा शौचालय में टायलीकरण आदि को वरीयता के क्रम में संतृप्त करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
नगरपालिका कांधला में 02 किराए के भवनों में संचालित परिषदीय विद्यालयों को अन्य जगह शिफ्ट करने हेतु अन्य स्थान की उपलब्धता के निर्देश प्रदान किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को सप्ताह में एक बार अधिशासी अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए गैप एनालिसिस उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किया गए हैं।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्र एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं नगर पालिका तथा जिला समन्वयक ने प्रति•ााग किया।

