- गांव मुंडेट में पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क से परेशानी
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: गांव बल्ला मजरा में दबंगों ने सरकारी भूमि व रास्ते पर कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित दंपत्ति ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव बल्ला मजरा में दबंगों द्वारा सरकारी भूमि व रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में फुरकान पुत्र अख्तर का आरोप है कि दबंगों ने सरकारी भूमि व रास्ते पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दबंग के निर्माण कार्य से उसके घर में आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित दंपत्ति द्वारा उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, गांव मुंडेट खादर में टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए गलियों में पाइप लगाने का कार्य शुरू हो गया है। ठेकेदार द्वारा करीब 4 दिन पूर्व सड़क में गड्ढे खुदवा गए थे लेकिन पाइप नहीं लगाएं गए जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्य शीघ्र निस्तारण की मांग की है। ठेकेदार द्वारा मशीन से सड़कों में पाइप डालने के लिए 3 फुट गहरे गड्ढे खो दिए गए ग्रामीणों का आरोप है कि 4 दिन से गड्ढे खुदे पड़े हैं लेकिन उनमें पाइप नहीं डाले गए जिससे पशु व कृषि वाहन घरों में ही कैद है ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव निवासी सचिन कुमार ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्य के शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।

