Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

स्वीडन की कंपनी ने फिल्म सिटी के लिए दस हजार करोड़ का दिया निवेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: स्वीडन में रोड शो करने गए औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को स्टॉकहोम में 15 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिला है। स्वीडन की प्रमुख कंपनी आईएनजीकेए की ओर से यूपी में रिटेल स्टोर्स, लग्जरी मॉल और निर्माण कंपनी सरनेके ने यूपी फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।

आईएनजीकेए के जैन क्रिस्टेंसन और जैन क्रेलिना ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान रिटेल स्टोर्स और लग्जरी मॉल्स की श्रृंखला के विस्तार के लिए 4300 करोड़ रुपये का निवेश पर चर्चा हुई। लक्जमबर्ग स्थित बोसोन एनर्जी ने स्टॉकहोम रोड शो में उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की परियोजना स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश पर बात की है।

स्टॉकहोम में रोड शो के दौरान आयोजित विभिन्न बैठकों में रक्षा, कपड़ा और वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट और जल प्रबंधन, और परिवहन सहित क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई।

भारत के राजदूत तन्मय लाल ने कहा

स्वीडन में भारत के राजदूत तन्मय लाल ने कहा कि यूपी निवेश के अनंत अवसरों के साथ भारत में नए निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। उन्होंने स्वीडिश निवेशकों से भारत में अपने निवेश गंतव्य के रूप में यूपी को चुनने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अर्जेंटीना चेंबर ऑफ कॉमर्स फॉर एशिया पैसेफिक के प्रतिनिधियों से की मुलाकात की। उन्होंने उद्यमियों को यूपी में खाद्य प्रसंस्करण और आईटी के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

अर्जेंटीना में उद्यमियों एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में पाठक ने कहा कि यूपी में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। उद्यमियों से मुलाकात करते हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया और विभिन्न सेक्टरों में निवेश के मुद्दो पर चर्चा की।

उन्होंने सौ देशों में कारोबार व 45 देशों में खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों का संचालन कर रही दिग्गज लैटिन अमेरिकी कंपनी आर्कोर के प्रतिनिधियों से यूपी में निवेश के लिए आग्रह किया। आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ग्लोबानेट एवं कृषि से जुड़ी क्रेसुड से यूपी में इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक मुद्दों को लेकर विचार साझा किए।

विश्व की प्रमुख एयरक्राफ्ट और हथियार निर्माता कंपनी साब यूपी में भी हथियार निर्माण की यूनिट स्थापित करेगी। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को स्वीडन में साब के मुख्यालय में उनके प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। सरकार ने उन्हें डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।

पटेल ने इजो के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को जापान में वहां की प्रमुख कंपनी इजो कॉरपोरेशन को यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। पटेल ने इजो के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन सिंह भी मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img