- चोरी के वाहनों समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: रतनपुरी थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाईक, नम्बर प्लेटव अवैध शस्त्र बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने वाहन चैकिंग कल्याणपुर चैकी बैरियर से 02 वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 मोटर साईकिल स्पैलण्डर मय फर्जी नम्बर प्लेट तथा 02 छुरे नाजायज बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अबरार उर्फ मोटा पुत्र जिलेदार व असलम पुत्र मौहम्मद अली निवासीगण ग्राम रियावली थाना रतनपुरी बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों नेबताया कि बरामद मोटरसाइकिल उनके द्वारा 9 दिसम्बर को बुढाना से चोरी की गयी थी।

