Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति को बहाल किये जाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक पेपर मिल रोड स्थित जय हिन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित की गयी।
जिसमें अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति को बहाल किये जाने व आरटीई का 25 प्रतिशत निःशुल्क छात्र-छात्राओ का विगत चार वर्षों से लम्बित भुगतान अविलम्ब दिये जाने पर चर्चा की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.अशोक मलिक ने कहा कि देश के लाखो मुस्लिम बच्चों भविष्य अंधकारमय हो गया है क्योंकि सरकार ने कक्षा 1 से 8 के छात्रों के डाटा आरटीई का हवाला देकर अपने पोर्टल से रिजेक्ट कर दिया है जबकि मदरसे आरटीई के अंतर्गत नहीं आते हैं, जो सरासर गलत है, अभी पिछले चार वर्षों से आरटीई के बच्चों का फीस प्रतिपूर्ति सरकार ने निजी शिक्षण संस्थाओं को नहीं दी है, निजी शिक्षण संस्थाओं का पूर्व का कर्जा देकर ही सरकार को फैसला लेना चाहिए था जबकि सरकार को चाहिए कि जो बच्चा आरटीई का लाभ ले रहा है, उसी को रिजेक्ट करना चाहिए बाकि गरीब दुर्बल वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले में तत्काल संज्ञान नहीं लिया गया तो संघ आगामी 27 दिसम्बर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव किया जायेगा यदि इसके बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गयी तो संसद का घेराव करेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक बालेश्वर त्यागी, जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह व महामंत्री हंस कुमार ने परिवहन नीति का विरोध करते हुए कहा कि स्कूल वैन की अवधि बढ़ायी चाहिए क्योंकि स्कूल वाहन प्रतिदिन मात्र 20 से 30 किमी. ही चलते है। इसलिए विभाग को संज्ञान लेकर इनकी अवधि 25-30 की बढानी चाहिए। संघ पदाधिकारी राशिद अली, प्रवीन गुप्ता, शिव कुमार मालियान व एड.जितेन्द्र सिंह गोरियान ने कहा कि निजी स्कूलों को गृहकर, जलकर, विद्युत कर से मुक्त रखना चाहिए। क्योंकि उक्त संस्थान बिना लाभ-हानि के संचालित हो रही है। और आरटीई का विगत 2016-17 से आधा अधूरा बकाया है, उक्त भुगतान आज तक का अविलम्ब दिया जाना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो वे जिला मुख्यालय के साथ-साथ संसद का घेराव करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह व संचालन जितेन्द्र गोरियान एड. ने किया। बैठक को रालोद के प्रदेश सचिव भूरा मलिक ने भी समर्थन दिया। बैठक में सुहेल, शिव लाल, अमित कुमार, नूर मौहम्मद, भूरा मलिक, मिनाक्षी, सोनिया, अंजू, रीता, गीता, खुर्शीद मलिक, अरविंद सैनी, आदि सैकड़ों संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img