Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मानसिक चिकित्सा जांच शिविर में पचास मरीजों की जांच

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता शिविर आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक चिकित्सा जांच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 मरीजों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक चिकित्सा जांच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र तोमर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत मानसिक रोगियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर से मानसिक रोगियों को लाभ मिलेगा।

शिविर में करीब 50 मरीजों की जांच की गई। इस संबंध में डॉ शशिकांत ने बताया कि क्षेत्र में मानसिक रोगियों को शिविर के माध्यम से चिह्नित किया गया है तथा सामान्य मरीजों को केंद्र से ही दवा देकर उपचार किया गया है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर पर इलाज के लिए भेजा जाएगा।

शिविर में चिकित्सा प्रभारी डा. सलीम, सुशील, प्रेरणा, अंकित यादव, नवीन, एकांत, छवि चौधरी, कविता आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img