Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

यूपी मजबूत अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर: दयालु

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन डा दयाशंकर मिश्र दयालु ने बुधवार को एक होटल में फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर के कार्यक्रम में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ संवाद कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को साझा किया। उन्होने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार रूप देने के लिए प्रदेश सरकार हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है। डा दयालु ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

हमने 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक राज्य की अर्थव्यवस्था को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की लक्ष्य सिद्धि के दृष्टिगत सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स स्टेकहोल्डर्स से उनकी जरूरतों को समझने एवं निवेश के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img