Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवा चलने से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सर्द हवा चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में हर कोई अलाव का सहारा ले रहा है। लेकिन ठंड की कपकपी बंद होने का नाम नही ले रही है। वहीं, मौसम​ ​विभाग ने दिल्ली में समेत उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने की बात कही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। एनसीआर में जारी ठिठुरन क्रिसमस पर और बढ़ जाएगी। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी व कोहरे की मार देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी ज्यादा बढ़ी

शीतलहर के कारण दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आप पूरे दिन शीतलहर की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। यहां घना कोहरे की भी संभावना है।

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने

वहीं, चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु के कई जिलों में गरज और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, माइलादुथुराई, नागापट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरूर जिलों और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, थिरुपट्टूर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, पेराम्बलुर, अरियालुर, थिरुचिरापल्ली, नीलगिरी और थिरुनेलवेली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पर्यटन स्थलों में नहीं होगी बर्फबारी

इस बीच, क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे पर्यटकों को निराश करने वाली खबर है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, क्रिसमस के दौरान हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी नहीं होगी। बता दें, हर साल क्रिसमस पर बर्फबारी का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं।

लेकिन इस साल पर्यटकों के लिए बड़ी निराशा के रूप में आया। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के के बाद राज्य के कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीत लहर चली। 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 28 और 29 तारीख को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और यह राज्य के चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों में क्रिसमस के दौरान बर्फबारी की कोई गुंजाइश नहीं है। रात के तापमान में गिरावट आई है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img