Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता चलपति राव का निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता को अपने घर ही दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 78 साल के अभिनेता के निधन से फैंस और परिवार दोनों ही सदमे में हैं। अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

चलपति राव पिछले काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्हें कॉमेडी और खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने करीब 600 फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘साक्षी’, ‘ड्राइवर रामुडू’ और ‘वज्रम’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में भी नजर आए थे।

आंध्र प्रदेश के बालिपरू के रहने वाले चलपति राव के बेटे रवि बाबू भी टॉलीवुड में एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्माता हैं। वहीं, अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img