Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मनमोहक प्रस्तुतियों से छात्र—छात्राओं ने मोहा मन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजिज़ में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘क्लर्स-2022’’ (गुडबॉय 2022 व वेलकम 2023) के दूसरे दिन वर्ष 2022 को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अलविदा कहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियॉं देकर दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक एवं चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ महाविद्यालय के अध्यापकों को भी महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान एवं सर्म्पण के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री पशुपालन डेरी और मत्स्य पालन, संजीव बालियान, जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांस प्रकाश, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सचिव ई संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, ज्ञानी गुरूवचन सिंह, होतीलाल शर्मा, असद फारूकी, अंजु चौधरी, तनवीर आलम, कामेश्वर त्यागी, नम्रता त्यागी, धर्मेन्द्र मलिक आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीराम पॉलिटैक्नि के छात्रों द्वारा गणेश वन्दना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरान्त पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र नीरज और निक्षेय ने मधुर आवाज में केसरिया’’ गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं ने रामायण पर नृत्य नाटिका कर उपस्थित श्रोताओं की तालिया बटोरी। बिजनेस एडमिनीस्ट्रेशन विभाग की छात्रा नन्दनी ने सोलो डांस कर कार्र्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शको को झुमने पर मजबूर कर दिया । वाणिज्य विभाग के छात्र प्रशांत ने दिलबर मेरे गीत गाकर सभी का मन जीत लिया। श्रीराम पॉलिटैक्निक के विद्यार्थियों ने जय जवान जय किसान थीम पर नृत्य कर माहौल को देशभक्ति में रंग दिया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा गिरेन्द्र गौतम, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डा अश्वनी, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा आलोक कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक डा विनीत कुमार शर्मा, डा मनोज धीमान, डीन मैनेजमेन्ट डा सौरभ मित्तल सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहजाद, शबनूर, सोनू, जिगर, मोनिश, दिपक, बबली आदि ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img