Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे आज भी रहेगा बंद, नहीं चलेंगे वाहन

  • भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट किए
  • हाइवे व सोनीपत की ओर से आने वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। मंगलवार की सुबह ही रूट डायवर्ट कर दिया था वहीं बुधवार को भी दिनभर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के अलावा मुजफ्फरनगर व हरियणा की ओर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जगह-जगह बेरिकेडिंग कर दी गई है। राहुल गांधी व प्रियंका की सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

भारत जोड़ो यात्रा बागपत में प्रवेश कर गई है। यात्रा को लेकर गाजियाबाद जनपद पहले ही रूट डायवर्जन की सूचना जारी कर चुका है। बागपत पुलिस की ओर से मंगलवार की सुबह रूट डायवर्जन की सूचना जारी की गई। जिसके बाद प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जहां मंगलवार को भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था वहीं बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से खेकड़ा की ओर छोटे वाहन भी प्रतिबंधित कर दिए गए थे। मवीकलां के सामने एक भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया गया और न ही उधर वाहनों को पहुचंने की अनुमति दी गई।

यात्रा के मद्देनजर दो दिन के लिए हाइवे पर रूट डायवर्ट किया गया। क्योंकि यात्रा गाजियाबाद जनपद से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से ही आएगी। सीओ यातायात ने बताय कि डंूडाहेडा से प्रवेश करेगी। जिसके मद्देनजर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर एवं सोनीपत हरियाणा राज्य को जाने व आने वाले समस्त वाहनों चार जनवरी की रात्रि 12 बजे तक डायवर्जन रहेगा। डंडाहेडा बॉर्डर (गाजियाबाद बॉर्डर) से जनपद शामली के मध्य सभी प्रकार के वाहन (आॅटो, ई-रिक्शा, दो पहिया, बस, ट्रक, कार आदि) का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। शामली, मुजफ्फरनगर व सोनीपत हरियाणा राज्य की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहन जिनका गंतव्य दिल्ली, मेरठ व गाजियाबाद है, वह सभी वाहनों को राष्ट्रीय वंदना चौक बागपत से डायवर्ट कर गाजियाबाद व दिल्ली की ओर पिलाना भट्टा होते हुए ग्राम ढिकौली, चिरौडी एवं बंथला की ओर से उनके गंतव्य पर भेजे गए।

साथ ही बुधवार को उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। पेरीफेरल एक्सप्रेस वे मार्ग से गाजियाबाद व नोएडा और कुंडली हरियाणा राज्य की ओर से जनपद बागपत में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से आने वाले सभी वाहन सीधे पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के माध्यम से अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश  पर रूट डायवर्जन करके वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था। बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। इसके अलावा खेकड़ा से लोनी की ओर आवागमन पूर्ण रूप से बंद रखा गया।

अधिकारियों को भी नहीं जाने दिया

रूट डायवर्जन तो कर दिया गया, लेकिन जनपदीय पुलिस ने अधिकारियों को भी मवीकला के रिसोर्ट तक नहीं जाने दिया। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई थी उन्हें भी रोक दिया गया। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद उन्हें मवीकलां पहुंचने दिया।

वाहन चालकों को हुई परेशानी

यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। मंगलवार की सुबह हाइवे पर बागपत तक भी बसों का संचालन नहीं हुआ। जिससे बसों के माध्यम से आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई। उन्हें दूसरे मार्गों से होते हुए ही जाना पड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img