जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर मैं मां शाकुंभरी जयंती अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां शाकुंभरी देवी सृष्टि का पालन करने वाली आदिशक्ति हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में मां शाकंभरी जयंती अवसर पर मां भगवती दुर्गा की अष्टधातु प्रतिमा की विधिवत पूजा की गई पंचामृत से स्नान कराकर दुर्गा सहस्त्रनाम स्त्रोत से मां भगवती का महा विषय किया गया और मां का भव्य श्रृंगार किया गया मां भगवती को शाक भाजी 1008 प्रकार की हरी सब्जियों का महाभोग एवं 56 भोग अर्पण किया गया पूजा के उपरांत मां भगवती जोगमाया शाकंभरी देवी की महाआरती उतारी गई और महा भोग अर्पण किया गया पंडित नीरज मिश्रा एवं पंडित ऋषभ शर्मा ने पूजन संपन्न कराया।
मां भगवती के जन्म उत्सव में सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रा नंद जी महाराज ने कहा मां शाकंभरी देवी आदि शक्ति योग माया है जो देवताओं की रक्षा करने के लिए मां भगवती शाकुंभरी देवी अवतरित हुई और देवताओं की करुण पुकार सुनकर उनकी दीन हीन अवस्था को देखकर मां भगवती ने अपने शरीर पर 1000 नेत्र प्रकट करो जल की अमृतधारा से देवताओं की प्यास को शांत किया और शाक भाजी कंदमूल फल प्रदान करें उनकी क्षुधा को शांत किया और महाशक्ति महाकाली का विकराल रूप भरकर रक्तबीज महा दानव का वध किया सब देवताओं ने मां भगवती की स्तुति करते हुए शाकंभरी नाम से उनकी विनम्र भाव से पूजा आदि की है तभी से मां का नाम शाकंभरी देवा पड़ गया। मां भगवती शाकंभरी दरबार में अन्नपूर्णा लक्ष्मी एवं महा शक्ति महाकाली के रूप में संयुक्त शक्ति के रूप में शाकंभरी शताक्षी भीमा एवं भ्रामरी रूप में विराजती हैं।
इस अवसर पर पंडित सोनू शर्मा पंडित योगेश तिवारी अरुण स्वामी मेहर चंद जैन अश्वनी काम बहुत राजेंद्र धीमान रोहित बजाज सागर गुप्ता रमेश शर्मा नरेश चंदेल पवन धीमान बबीता राजबाला वर्षा सुनीता ललितेश उमा गीता सुखविंदर किरण सरिता आदि रहे।

