Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल

  • आरोपी की पहचान करने में लगी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: खुशी के मौके पर हो रही हर्ष फायरिंग तमाम नियम कानून के बावजूद नहीं रुक पा रही है। शहर में हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। रविवार को सरधना में सोशल मीडिया पर एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि समारोह के दौरान एक युवक रिवाल्वर से कई राउंड हवाई फायर कर रहा है।

15 6

वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को सरधना में सोशल मीडिया पर करीब नौ सेकंड का एक वीडियो आग की तरह फैल गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक समारोह के दौरान तीन राउंड फायरिंग करता है। रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए युवक मानो शक्ति प्रदर्शन का एहसास करा रहा है। वायरल वीडियो के साथ पोस्ट की जा रही है कि शादी समारोह गंगनहर पटरी स्थित एक विवाह मंडप का है।

जो छह जनवरी की रात में आयोजित किया गया था। इसी के साथ यह भी पोस्ट वायरल हो रही है कि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मगर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा कर लौट आई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। युवक की पहचान की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img